शक्ति नगर पुलिस द्वारा अपहरण से सम्बंधित प्रकरण में एक अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया, अपह्रता बरामद –

---Advertisement---

 शक्ति नगर/सोनभद्र  पुलिस द्वारा अपहरण से सम्बंधित प्रकरण में एक अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया, अपह्रता बरामद -पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में क्षेत्राधिकारी पिपरी के निकट पर्यवेक्षण में थाना शक्ति नगर पुलिस द्वारा दिनांक 11-11-2024 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 155/24 धारा 137(2) व 87 बीएनएस से संमंधित अभियुक्त चंदन मेहता पुत्र जितेंद्र कुमार मेहता निवासी लहर बंजारी, थाना उंटारी रोड, जिला पलामू, झारखंड को शक्ति नगर बस स्टैंड के पास से गिरफ्तारी किया गया तथा मुकदमे से संबंधित नाबालिक पीड़िता भी बरामद की गई । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।

पुलिस टीम का विवरणः-
1. उपनिरीक्षक योगेंद्र पांडेय, थाना शक्ति नगर, जनपद सोनभद्र ।
2. हेड कांस्टेबल जयप्रकाश, थाना शक्ति नगर, जनपद सोनभद्र ।
3. महिला कांस्टेबल उमा सिंह, थाना शक्ति नगर, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment