नारायनपुर /मिर्जापुर थाना अदलहाट अंतर्गत वाराणसी-शक्ति नगर राजमार्ग पर टेडुआ गाँव के पास सिकिया पेट्रोल पम्प के सामने नरायनपुर से अपने घर कड्डीहा माफी आ रहे थे। रामकिशोर पटेल 55 वर्ष पुत्र स्व० सुखनन्दन पटेल निवासी कड्डीहा माफी थाना अदलहाट जिला मिर्जापुर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुँची अदलहाट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चुनार भेज दिया। मृतक को एक पुत्र सौरभ पटेल 21 वर्ष एकलौता पुत्र है जिसकी अभी शादी भी नहीं हुई है। मृतक निहायत गरीब एवं मजदूरी करके जिविकोपार्जन करता है। मृतक नरायनपुर की तरफ से अपने घर कड्डीहा माफी जा रहा था। मृतक जैसे ही टेडुआ पेट्रोल पम्प के पास पहुँचा ही था कि पीछे से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दिया जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के पुत्र सौरभ पटेल की तहरीर पर अदलहाट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

