श्याम महोत्सव में जमकर झूमे श्याम भक्त

---Advertisement---

 

सोनभद्र/विंढमगंज थाना क्षेत्र के सलैयाडीह स्थिति कल्याण मंडप के प्रांगण में शनिवार की रात श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया। शाम को भव्य शोभायात्रा को विंढमगंज पुरे बाजार में घुमाया गया शोभायात्रा के साथ सैकड़ों महिला-पुरुष डीजे की धुन पर जमकर थिरक रहे थे। जगह-जगह पुष्प की वर्षा भी हो रही थी। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। जगह-जगह बाबा के दर्शन-पूजन कर रहे थे। शोभायात्रा कल्याण मंडप पहुंची और भक्ति जागरण भी हुआ। सैकड़ों की संख्या में मौजूद महिलाओं और पुरुषों ने जमकर भक्ति रस का पान किया। महोत्सव में आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किया।कोलकाता से आए विकास अग्रहरि ने ‘हारे के सहारे श्याम हमारा ने लोगों की जमकर वाहवाही लूटी। झारखंड से आई श्वेता अग्रवाल ने भी सुंदर भजन सुनाए मौजूद महिला-पुरुष जमकर थिरके। जय श्याम, जय श्रीश्याम के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भंडारे के आयोजन में अनेक प्रकार के व्यंजन प्रसाद रुप वितरण किया गया ।इस मौके पर सुनील गुप्ता,शिव अग्रवाल, लट्टू अग्रहरि, रूपेश केशरी,आंनद जायसवाल, पप्पू जायसवाल, अमित केशरी,नंदु विश्वकर्मा, नंदलाल केसरी,राजू जायसवाल, अविनाश अग्रवाल,संजय गुप्ता,मोनू केसरी, नंदकिशोर गुप्ता,संजय अग्रवाल,उदय जायसवाल, संतोष जायसवाल, विकास जायसवाल,शालू जायसवाल नितू केशरी, नेहा जायसवाल, मनिषा गुप्ता, पुजा देवी, ज्योति केशरी आदि मौजूद थे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment