अनपरा/सोनभद्र रेनूसागर परिसर में श्री चित्रगुप्त भगवान की पूजा का आयोजन दिनांक 03.10.2024 को बड़े ही धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मयंक श्रीवास्तव जी का स्वागत किया गया। श्री उमेश श्रीवास्तव ने बड़े विधि-विधान से भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा की। रेनूसागर के मुखिया व यूनिट हेड श्री आर पी सिंह जी ने इस कार्यक्रम के लिए अपना आशीर्वाद दिया।
रेनूसागर काॅलोनी के निवासियों तथा क्षेत्रीय लोगों के अलावा क्षेत्रीय सभासद श्री प्रथम श्रीवास्तव की भी पूजा में भागीदारी रही। पूजा के आयोजन के बाद कायस्थ महासभा रेनूसागर के कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमें अध्यक्ष श्री ओम कृष्ण श्रीवास्तव ,उपाध्यक्ष श्री उमेश श्रीवास्तव (प्रथम) एवं मुकेश श्रीवास्तव उपाध्यक्ष (द्वितीय), महामंत्री श्री मुकेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष श्री अमित श्रीवास्तव,
संगठन मंत्री श्री अमित श्रीवास्तव, सांस्कृतिक मंत्री श्री रोहित सक्सेना को नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उनकी सराहनीय भूमिका रही।

