अनपरा नगर पंचायत के छठ घाटो की साफ सफाई के टेंडर प्रक्रिया और कार्यों की जांच की मांग

---Advertisement---

अनपरा/सोनभद्र  अनपरा नगर पंचायत के छठ घाटो की साफ सफाई के टेंडर प्रक्रिया और कार्यों की जांच की मांग सोनभद्र l जनपद सोनभद्र की सबसे बड़ी नगर पंचायत अनपरा मे छठ घाट के साफ सफाई का लाखो रूपये के टेंडर पर राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने भरस्टाचार का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को पत्र लिखकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है l राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र मे आरोप लगाया है कि नगर पंचायत अनपरा ने भरस्टाचार की सारी हदो पार कर दी है l नगर पंचायत अनपरा क्षेत्र मे होने वाले आगामी छठ पूजा के सफल आयोजन के दृष्टिगत नगर पंचायत ने अलग अलग ग्यारह छठ घाटों का निविदा निकाला है निविदा में कहीं भी क्षेत्र निर्धारण नहीं है न तो निविदा में वस्तु न तो मात्रा का जिक्र है और ना ही अनुमानित लागत है l सविदाकारों ने भी वगैर यह जाने की कहां से कहां तक सफाई करनी है कहां से कहां तक कितना टैंट लगाना है कितना कारपोरेट,कितना कुर्सी,कितना टेबल किस साइज का स्टेज बनाना है कहां से कहां तक लाइट से सजावट करना है कहां से कहां तक फुल माला से सजावट करना है वगैर इसका जिक्र किए नगर पंचायत द्वारा प्रत्येक ग्यारह छठ घाटों का लाखों का निविदा निकाल कर अपने मनमानेपन व भ्रष्टाचार की सारी सीमाये पार कर दी है। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन जिलाधिकारी सोनभद्र से नगर पंचायत अनपरा द्वारा कराए जा रहे छठ पूजा के कार्यों की निष्पक्षता पूर्वक जांच की मांग करता है ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment