धरदार हथियार से बृद्ध की गला काटकर हत्या,जांच में जूटी पुलिस

---Advertisement---

 

बीजपुर(सोनभद्र/ बग्गा सिंह) स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बीजपुर में शुक्रवार की सुबह एक बृद्ध की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार बीजपुर के पुनर्वास प्रथम में शुक्रवार की सुबह सुरेश बैगा पुत्र रामलखन ने ग्राम प्रधान पति विश्राम सागर गुप्ता को बताया कि उसके पिता रामलखन बैगा पुत्र हरिहर बैगा 58 वर्ष निवासी बीजपुर
की लाश उसके घर के पीछे लगभग 50 मीटर दूर पड़ी हैं तत्काल ग्राम प्रधान पति ने बीजपुर पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा और उपनिरीक्षक श्रवण कुमार यादव ने शव को कब्जे में ले लिया। श्री मिश्रा ने कहा कि प्रथम दृष्टया हत्या लग रही है और फॉरेंसिक टीम को सूचित कर दिया गया जांच के बाद ही सच्चाई का पता चल पाएगा। मौके पर पहुचे क्षेत्राधिकारी दुद्धि प्रदीप सिंह चंदेल व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और फॉरेंसिक टीम ने आवश्यक सबूतों को लिया।
मृतक के पुत्र सुरेश ने बताया कि मेरे पिताजी कल शाम 5 बजे से घर से कही गए थे और रात में लौटे ही नही और सुबह जब मैं शौच के लिए जा रहा था तो उनको मृत अवस्था मे देखा और मेरी माँ सोहादरी देवी गुरुवार से बहन के घर मध्यप्रदेश गई हैं ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment