अनपरा /सोनभद्र ,वाराणसी शक्तिनगर किलर रोड पर एक महिला समेत तीन युवक का दुघटना में दर्दनाक मौतl ऊर्जाचल के लिए शनिवार का दिन दुर्घटनाओं से भरा रहा जहां शनिवार की अपराह्न शक्तिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोहरौलिया में टेलर और बाइक की टक्कर में एक पुरुष एक महिला की मौत हो गई वही शाम होते-होते अनपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत करहिया में मोटरसाइकिल व ब्रेजा कर की टक्कर में दो युवकों की मौत से ऊर्जाचल दहल उठा l
पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंडा भाटी निवासी दो युवक मोटरसाइकिल से जा रहे थे दौरान विपरीत दिशा से आ रही ब्रेजा कार की मोटरसाइकिल से आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें बेलवादाह कुंडा भाटी निवासी 19 वर्षीय महेश पुत्र मुन्नीलाल व बड़कू पुत्र बालकेश्वर की दर्दनाक मौत हो गईl वाराणसी शक्ति नगर मुख्य मार्ग जाम हो गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कार्रवाई में जुट गई है l घटना में ब्रेजा चालक भी घायल बताया जा रहा है l एक ही दिन चार लोगों की सड़क दुर्घटना से मौत होने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया है l
वाराणसी शक्तिनगर किलर रोड पर एक महिला समेत तीन युवक का दुघटना में दर्दनाक मौतl
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, October 26, 2024 4:19 PM
---Advertisement---

