फांसी के फंदे में झूल कर की आत्माहत्या

---Advertisement---

 

सरफुद्दीन संवाददाता सलखन

सलखन सोनभद्र चोपन थाना क्षेत्र के कनछ गांव में एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने की घटना सामने आई हैं। घटना से परिजनों सहित गांव में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। मौके पर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मृतक राजेंद्र (40) पुत्र स्वर्गीय गणेश गोंड़ ग्राम कनछ थाना चोपन का रहने वाला था। कुछ दिनों से बीमार था और उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। सुबह 9:00 बजे अपने घर से खेत में लकड़ी काटने अपने बच्चों के साथ गया हुआ था। बच्चों को कुछ कटी हुई लकड़ी देकर घर भेज दिए और मृतक बच्चों को घर भेजकर खुद पीछे पीछे घर आने की बात कही। कुछ देर बीतने के बाद लड़का वापस आया तो देखा कि राजेन्द्र फांसी के फंदे से झूले हुए है। लड़के ने तुरंत फांसी का फंदा काटकर अपने पिता को उठाने की कोशिश किया तो शरीर मे हलचल न होता देख ग्रामीणों और परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी जिसके बाद सभी मौके पर पहुंचे। राजेन्द्र मृत अवस्था मे पड़ा था। जिसके बाद चोपन पुलिस को सूचना दी गई। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पंचायत नामा कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment