सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत धनौरा गांव मे ट्रेन की चपेट मे आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद मृतक के परिजनों मे कोहराम मच गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रामसेवक पनिका पुत्र स्व० बंशी पनिका, उम्र 55 वर्ष,निवासी धनौरा के पुत्र दिनेश कुमार ने बताया कि पिता किसी काम से घर से पाही(खेत) की तरफ जा रहे थे की इसी बीच ट्रेन की चपेट मे आ गए जिससे उनकी मौत हो गई।इस घटना से परिजनों मे कोहराम मच गया है ।परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है । उधर घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर अग्रिम कार्रवाई मे भेज दिया ।

