अवैध खनन में लिप्त तीन ट्रैक्टरों को म्योरपुर व बभनी रेंज की संयुक्त टीम ने पकड़ा,सीज

---Advertisement---

 

सत्यपाल सिंह,,म्योरपुर/सोनभद्र- रेंज के वन क्षेत्रों में स्थित नदी नालों से हो रहे बालू के अवैध खनन को लेकर वन विभाग काफी सक्रिय हो गया है।मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर म्योरपुर व बभनी रेंज की संयुक्त टीम ने बभनी पुलिस के सहयोग से राजसरई नदी से बालू लोडकर जा रहे तीन ट्रैक्टरों को राजसरई गांव के समीप पकड़ लिया।तीनो ट्रैक्टरों को पकड़कर म्योरपुर रेंज कार्यालय लाकर वन अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए सीज कर दिया गया है। इस कार्यवाही से अवैध खनन कर्ताओ में हड़कंप मच गया है।ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गए।वन क्षेत्राधिकारी म्योरपुर जब्बार सिंह ने बताया कि राजासरई नदी से अवैध खनन की सूचना मिली थी।मुखबिर की सूचना पर म्योरपुर व बभनी रेंज की टीम व बभनी पुलिस के सहयोग से राजसरई नदी से बालू लोडकर आ रहे तीन ट्रैक्टरों को पकड़ा गया।तीनो ट्रैक्टरों को कार्यवाही करते हुए सीज कर दिया गया है।टीम में रेंजर म्योरपुर जब्बार सिंह, बभनी रेंजर प्रेम प्रकाश चौबे,डिफ्टी रेंजर अभिषेख चन्द्र गुप्ता,वन दरोगा बिजेंद्र कुमार,गोविंद,अजित,ऋषिकेश विश्वकर्मा,सुरेंद्र कुमार यादव,रामगोपाल दुबे,राहुल पाठक ,विशाल शामिल रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment