दुद्धी तहसील मे समाधान दिवस पर कुल 37 मामले आए, 3 का हुआ निस्तारण ||

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। आज शनिवार को दुद्धी तहसील सभागार मे तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव की अध्यक्षता मे सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इस दौरान विभिन्न समस्याओं से युक्त कुल 37 जनशिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिसमे दो मामलों का मौके पर व एक मामले का टीम भेजकर निस्तारण किया गया। एवं शेष मामलों का गुणवत्ता पुर्ण निस्तारण एक सप्ताह के भीतर करने के निर्देश संबंधितों को दिए गए। तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव ने कहा कि फरियादियों के शिकायतों के निस्तारण मे लापरवाही संबंधित विभाग के अधिकारी ना करे अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें।इस मौके तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव, अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल, सीओ पिपरी अमित कुमार , बीडीओ म्योरपुर हेमंत सिंह सहित अन्य विभागों के तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment