*ताइक्वांडो प्रतियोगिता में संत जोसेफ स्कूल की छात्रा आरती ने राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीता

---Advertisement---

शक्तिनगर/सोनभद्र सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2024 का आयोजन उधम सिंह नगर उत्तराखंड के मदर इंडिया पब्लिक स्कूल में किया गया जिसमें कि समूचे हिंदुस्तान के समस्त जोन के अलावा फॉरेन गल्फ जोन के कुल लगभग 450 विद्यालयों के 1280 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उक्त प्रतियोगिता में सेंट जोसेफ स्कूल शक्तिनगर की 3 छात्राओं ने ईस्ट जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतिभाग किया और विभिन्न स्तरों पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की आरती यादव ने 19 वर्ष महिला वर्ग की 40 किलोग्राम भार में सेमी फ़ाइनल तक आर्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली की खिलाडी को कड़ी टक्कर देते हुए सीबीएसई की राष्ट्रीय पदक तालिका में विद्यालय का परचम लहरते हुए काँस्य पदक पर विद्यालय का नाम अंकित करने में सफल रही शेष दो खिलड़ियों को क्वाटर फाइनल में निकततम प्रतिद्वन्दी से 1 – 1 प्वाइंट की वजह से पदक से वंचित होना पड़ा ।
राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त होने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डॉ0 विंसेंट परेरा ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पदक विजेता आरती के साथ पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई दिया एवं साथ ही कभी भी न डरने व हार न मानने हेतु प्रेरित किया। आगामी प्रतियोगिता के साथ ही साथ जीवन के हर क्षेत्र में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षिका शीला मिंज व प्रशिक्षक संतोष कुमार यादव की देखरेख व मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment