विज्ञान प्रदर्शनी द्वारा छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण का भी विकास होता है-आर पी सिंह

---Advertisement---

 

अनपरा।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समग्र शिक्षा अभियान के तहत आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज, रेनूसागर में भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रेणुपावर डिविजन के यूनिट हेड आर.पी. सिंह ने फीता काटकर , दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।मुख्य अतिथि के अलावा हेड मानव संसाधन विभाग प्रणव सोनी ,ए.बी.पी.एस.रेनुसागर के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे।जिसमें विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं नवाचारों से संबंधित विभिन्न माडलों का निर्माण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इस प्रदर्शनी में कुल 28 मॉडल प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि हिण्डालको रेनुसागर यूनिट हेड आर.पी. सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी द्वारा छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण का भी विकास होता है। कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुये ए.बी.पी.एस.रेनुसागर के द्वारा आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में विज्ञान विभाग विद्यार्थियों द्वारा निर्मित मॉडलों का अवलोकन किया।सभी बेहद रोचक और नवीनता से युक्त रहे। कुछ के प्रदर्शन को देखकर मुख्यअतिथि बहुत उत्साहित हुए और उन्होंने बच्चों से बड़े ही सौम्य तरीके से कई रोचक प्रश्न पूछे। बच्चों ने भी बड़े उत्साह से उन प्रश्नों का उत्तर दिया। इसमें भौतिक, रसायन और जीव विज्ञान से सम्बन्धित मॉडल रखे गए थे। सभी मॉडल एक से बढ़कर एक थे। कुछ इलेक्ट्रिक पावर तो कुछ हाइड्रो पॉवर, कुछ मानव मस्तिष्क व हृदय को दर्शाने वाले, कुछ सुरक्षा के उपकरण, कुछ प्रदूषण को कम करने वाले आदि उपकरण प्रदर्शित किये गए थे। मुख्य अतिथि ने एक एक मॉडल में अपनी गहरी दिलचस्पी दिखाई। बच्चों के उत्साह को बढ़ाते हुए कई प्रश्न पूछे।इसके पूर्ब कार्यक्रम का संचालन कर विद्यालय के शिक्षक विजय शंकर सिंह ने आये हुये अतिथियों स्वागत किया।विज्ञान प्रदर्शनी में निर्णायक की भूमिका में ए.के. मिश्रा, गिरीश कुमार सिंह, अखिलेश सिंह मॉडलों का अवलोकन किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आता राम यादव,वी के सिंह ,अनिल पाठक, जे पी ओझा,अरुण सिंह,प्रेम प्रकाश तिवारी सहित राजेश सिंह का सराहनीय सहयोग रहा ।धन्यवाद ज्ञापित ए.बी.पी.एस.रेनुसागर के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार सिंह ने किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment