रेनुकूट/सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के रेनुकूट क्षेत्र अंतर्गत मूर्धवा कंपोजिट विद्यालय में आज 14 अक्टूबर को सुगम्या फाइनेंशन सुगम्या फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विद्यालय के बच्चों के सुनहरे भविष्य को ध्यान में रखते हुए सुगम्या ज्ञानधारा पुस्तकालय प्रदान किया गया । जिसका आज उपजिलाधिकारी सुरेश राय व पिपरी डिप्टी एसपी के द्वारा उद्घटान किया गया ।
अधिकारियों द्वारा विद्यालय के बच्चों को अच्छे भविष्य की सुभकामनाये दी गयी । दोनों अधिकारियों द्वारा अपनी बच्चपन के बारे में बताते हुए कहा गया कि उनकी भी सूरुआति शिक्षा सरकारी प्राइमरी स्कूल से हुई है सुगम्या फाइनेंशन सुगम्या फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर विकास सिंह ने बच्चों को बताया कि बच्चों के अच्छे भविष्य के दृष्टिगत यह कदम उठाने की बात की । वही डिप्टी एस पी के द्वारा बच्चों को सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहो एवं साइबर क्राइम, डिजिटल अरेस्ट के बारें में जागरुक कर साइबर हेल्पलाइन नम्बर-1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे- 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के विषय मे जागरूक किया गया ।
इस अवसर पर आए अतिथियों द्वारा विद्यालय कैंपस में वृक्षारोपण किया गया । इस अवसर पर प्रभाकर गिरी,आशीष मिश्रा,राकेश कुमार सिंह,अवदेश मिश्रा,शालिनी गुप्ता , ज्योति मिश्रा , शालिनी सिंह , सुनीता भर्ती ,राज सिंह आदि लोग मौजीद रहें।
बच्चों के सुनहरे भविष्य को ध्यान में रखते हुए सुगम्या ज्ञानधारा पुस्तकालय प्रदान किया गया ।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, October 14, 2024 11:25 AM
---Advertisement---

