मुबंई।
निर्मलनगर थाना क्षेत्र मे बीती रात तीन अज्ञात लोगों ने एनसीपी अजित गुट के नेता बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग की और फरार हो गए.थे , उन्हे गंभीर हालत में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था । लीलावती अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टर द्वारा बाबा सिद्दीकी को मृत घोषित कर दिया । बाबा सिद्दीकी को 3 गोली लगीं थी। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम लीलावती अस्पताल पहुंची थी। बाबा सिद्दीकी इस साल फरवरी में उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी और कांग्रेस से एनसीपी (आजित गुट) में शामिल हुए थे । 2 लोगों को हिरासत में लिए जाने की खबर है, परंतु पुलिस की ओर अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है न ही ये पता चला कि बाबा सिद्दीकी पर हमला क्यों किया गया। बांद्रा खेरबाड़ी क्षेत्र में सिगनल पर हुई फायरिंग की इस घटना से सनसनी फैल गई है। बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े नाम थे। 1999, 2004 और 2009 में तीन बार विधायक रहे। फिल्म जगत में भी उनकी पैठ थी। शारुख खान व सलमान खान के दोस्ती का अहम सूत्र इनको माना जाता है ।
एनसीपी अजित गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मार कर हत्या ।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, October 13, 2024 6:53 AM
---Advertisement---

