विजयादशमी के पावन अवसर टेढ़ा गाँव मे कन्या पूजन उपरान्त भव्य भंडारे का हुआ आयोजन ||

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दूद्धी / सोनभद्र | असत्य पर सत्य की जीत का त्यौहार विजयादशमी के शुभ अवसर पर नवयुवक दुर्गा पूजा समिति ग्राम टेढ़ा के तत्वाधान मे 10 दिनों तक मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरित्र चित्रण का पर्दे पर रामायण के माध्यम से शानदार प्रस्तुतीकरण किया गया। शारदीय नवरात्र पर जगत जननी मां दुर्गा की प्रतिमा का षष्ठी, सप्तमी व अष्ठमी पर उमड़ा ग्रामीणों की भारी भीड़ l माता का नैनाभिराम दर्शन कर भक्तों का मानो संपूर्ण मनोरथ पूर्ण हुआ। आस्था से सराबोर नवयुवक दुर्गा पूजा समिति द्वारा भक्तों के लिए भव्य भंडारा का ( विजयदशमी के दिन ) शनिवार को आयोजन किया गया साथ हीं नौ कन्याओं का पूजन परंपरागत तरीके से हुआ। सभी ग्रामीणों के सहयोग से आयोजक एवं संचालक ओमप्रकाश यादव ,
संरक्षक सरजू प्रसाद , गनपत यादव, उदय यादव, यदुनाथ प्रसाद यादव,राजकुमार यादव , रामनारायण, तेजू यादव, वंशरूप यादव, शीतल प्रसाद यादव, संतोष , बृजकिशोर,महेंद्र, शिवप्रसाद एवं समिती के अध्यक्ष अवधेश यादव, सचिव चंद्रमणि यादव व्यवस्थापक नंदलाल , विद्यानंद, राकेश, शिवनारायण ,अर्जुन,गोविन्द, रामानन्द, पवित्र, राजेश, रंजीत, गुड्डू, शम्भू नाथ,दयाशंकर सहित काफी संख्या मे ग्रामवासी मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment