निर्मला कॉवेन्ट स्कूल रेनुकूट सोनभद्र में अध्यनरत कक्षा-11 की एक मेधावी छात्रा को सांकेतिक रूप में “एक दिन की क्षेत्राधिकारी नगर” नियुक्त किया गया।

---Advertisement---

रेनुकूट/सोनभद्र।

एक दिन की क्षेत्राधिकारी द्वारा सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं।
शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

शासन के मंशा के अनुरुप महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु *मिशन शक्ति फेज-5* के अभियान तहत जनपद की महिलाओं एवं बालिकाओं को देश-प्रदेश के संवैधानिक व प्रशासनिक पदों पर पहुंचने की प्रेरणा व पदगत दायित्वों का निर्वहन करने हेतु जागरूकता लाने के क्रम में निर्मला कॉवेन्ट स्कूल रेनुकूट सोनभद्र में 11वीं कक्षा में अध्यनरत एक मेधावी छात्रा सदफ सिद्दीकी पुत्री मोहम्मद शाहेनूर हसन को आज दिनांक-10.10.2024 को सांकेतिक रूप में *“एक दिन की डिप्टी एसपी पिपरी ”* नियुक्त किया गया । आज दिनांक 10.10.2024 को क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री अमित कुमार के कार्यलय में एक दिन की क्षेत्राधिकारी सदफ सिद्दीकी के द्वारा आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment