यूनिवर्सल सोनांचळ फार्मर एसोसिएशन ने किसान सम्मेलन का किया आयोजन सोनभद्र

---Advertisement---

मुस्तकीम खान

करमा थाना क्षेत्र के जे एस पी महाविद्याल कसया कला मे सोमवार 07अक्टूबर को यूनिवर्सल सोनांचळ फार्मर एसोसिएशन द्वारा किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। दिनेश प्रसाद पाण्डेय चैयरमैन के निर्देशन पर कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक राजेश मिश्रा एवं संचालन गोपाल सिंह वैद्य प्रबंध निर्देशक द्वारा किया गया। इस सम्मेलन में  एफपीओ के 150 सदस्यों को सदस्यता प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।वही एफपीओ के द्वारा उपस्थित पत्रकार मुस्तकीम खान, मकसूद खान, अशोक पटेल को सम्मानित किया l इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृषि उप निर्देशक जय प्रकाश उपस्थित रहें lविशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मिश्रा, जिला नाबार्ड अधिकारी डीडीएम आनंद पाण्डेय, जिला कृषि अधिकारी डॉ हरेराम मिश्रा , विशिष्ठ उपस्थिति डॉ अशोक कुमार मौर्य रॉबर्ट्सगंज, डॉ सुरेश कुमार पाण्डेय घोरावल, डॉ जितेंद्र सिंह जी रामगढ़, एडीओ एजी सुरेंद्र यादव, तकनीकी सहायक आशीष,किसान सम्मेलन का सुभारम्भ सुझाव प्रस्तुत किया गया कृषि उप निदेशक ने एफपीओ के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि यूनिवर्सल सोनांचळ फार्मर एसोसिएशन किसानों के उत्थान के लिये प्रतिबद्ध है। एफपीओ द्वारा
वृक्षारोपण, प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, व्यापारिक खेती, हेतु किसानों को जागरूक करने के लिए यूएसएफए एफपीओ द्वारा गांव गांव अभियान चलाया जा रहा है l इस मौके पर प्रबंधनिदेशक डॉ प्रसन्न पटेल जे एस पी महाविद्यालय, इंद्र प्रताप बीटीसी कॉलेज, पारस सिंह कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी ,सरदार वल्लभभाई पटेल आईटीआई ,जेएसपी फार्मेसी कसया कला सोनभद्र ई. प्रकाश पाण्डेय, राजेश मिश्रा, गोपाल सिंह वैध, रबिंन्द्र बहादुर सिंह,मंकर्णिका देवी, संतोष सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि भारी संख्या मे किसान उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment