शक्तिनगर/सोनभद्र हैमरबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित अंडर 19 राष्ट्रीय हैमरबॉल प्रतियोगिता जो 27 से 29 सितंबर तक लखनऊ के जीसीआरजी इंस्टीट्यूट में संपन्न हुई उसमें उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए संत जोसेफ स्कूल, शक्तिनगर के छात्रों एवं छात्राओं ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया और विद्यालय का नाम रोशन किया। 15 सदस्यीय बालकों की टीम में विद्यालय के 9 छात्रों आयुष, देव, अनमोल, शौर्य, आदर्श, लोकेश, जसमीत, अदान, आर्यन को एवं बालिका की टीम में 2 छात्राओं निवेदिता तथा दिशा को स्थान मिला था। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डॉ0 विंसेंट परेरा ने छात्रों को जीत की बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिताएं छात्रों के जीवन में आगे बढ़ने का सोपान होती हैं, अस्तु प्रत्येक क्षेत्र में आगे आकर प्रतिभाग करने से हमारा चतुर्दिक विकास होता है। प्रशिक्षक अशोक सिंह ने अहम भूमिका निभाई।

