गणेश पूजन के साथ हिण्डाल्को में रामलीला मंचन का शुभारंभ

---Advertisement---

सोनभद्र/ रेणुकूट। हिण्डाल्को रामलीला परिषद् द्वारा विगत 58 वर्षों से हिण्डाल्को रामलीला मैदान पर लगातार आयोजित हो रहे रामलीला मंचन का शुभारंभ गुरुवार दिनांक 03 अक्टूबर की शाम को श्री गणेश पूजन के साथ प्रारंभ हो गया। नौ दिनों तक चलने वाली इस रामलीला का समापन दिनांक 12 अक्टूबर को रावण दहन के साथ होगा।
हिण्डाल्को के मानव संसाधन प्रमुख श्री जसबीर सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सीमा सिंह ने श्री गणेश पूजन तथा श्री रामचरित् मानस का पूजन कर रामलीला का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर श्रीमती एवं श्री नित्यानंद राय, श्री राजेश कपूर, डॉ. भास्कर दत्ता, कर्नल (से.नि.) रोहित शर्मा, श्रीमती एवं श्री उज्ज्वल केश, श्रीमती एवं श्री पी.के. उपाध्याय आदि ने भी गणेश पूजन एवं आरती किया।
रामलीला के निर्देशक श्री सुनील परवाल के देखरेख में आयोजित श्री रामलीला मंचन के प्रथम दिन लगभग 250 कलाकारों द्वारा मंच पर एक साथ श्री रामचन्द्र कृपालु भगवन आरती, नारद मोह तथा नारद द्वारा भगवान विष्णु को तीन जन्म तक राक्षस बनने का श्राप देना, मनु सतरुपा के द्वारा घोर तपस्या से भगवान नारायण को पुत्र रूप में प्राप्ति का वरदान, रावण द्वारा भगवान शिव से चंद्रहास तलवार की प्राप्ति आदि लीलाओं का मनमोहक मंचन किया गया जिसका हजारो लीला प्रेमियों ने आनंद उठाया ।
प्रथम दिन की लीलाओं के अंत में रामलीला परिषद् के अध्यक्ष पी.के. उपाध्याय ने बताया कि दूसरे दिन रामजन्म, सीता उत्पत्ति, राम-लक्ष्मण द्वारा विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा, अहिल्या उद्धार तथा राम-लक्ष्मण द्वारा जनकपुर भ्रमण आदि लीलाओं का मंचन किया जायेगा। इस अवसर पर रामलीला परिषद की समिति के सभी सदस्य तथा प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया के तमाम मीडियाकर्मी बन्धु मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment