सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र । स्थानीय कस्बा स्थित भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय मे एम.ए./एम.एस.सी प्रथम वर्ष मे प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र /छात्राओं के लिए कालेज से प्रवेश तिथि जारी कर दिया गया है । इस संबंध मे प्रेस नोट जारी करके कालेज के प्राचार्य डॉ रामसेवक यादव ने बताया कि एम. ए./एम.एस.सी . प्रथम वर्ष मे प्रवेश के इच्छुक समस्त छात्र /छात्राओं के लिए प्रवेश तिथि जारी कर दिया गया है । जो दिनाँक 05/10/2024 से 08/10/2024 तक रहेगा | उपरोक्त तिथि के अन्दर महाविद्यालय मे प्रवेश के लिए इच्छुक समस्त छात्र / छात्राएं अपने साथ प्रवेश फार्म के साथ समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र की छाया प्रति, निवास, जाति, टी. सी. चरित्र प्रमाण लेकर प्रवेश समिति के समक्ष उपस्थित होकर अपना प्रवेश करा लें।

