एक वायरल विडियो में “एक युवक को मारने-पीटने व उसके ऊपर पेशाब की घटना कारित करने वांछित 02 नफर अभियुक्तों को  शक्तिनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार–*

---Advertisement---

 शक्तिनगर /सोनभद्र क्षेत्र के एक वायरल विडियो में “एक युवक को मारने-पीटने व उसके ऊपर पेशाब की घटना कारित करने वांछित 02 नफर अभियुक्तों को  शक्तिनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार–*प्रकरण-* दिनांक 02.10.2024 को ट्वीटकर्ता शिवा खरवार द्वारा ट्वीट किया गया कि “मेरे भाई पवन खरवार के मुंह में जबरन पेशाब करने वाले थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र के पेशेवर अपराधी हैं हम दलित आदिवासी को जीने का हक नहीं ।” थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा उक्त ट्वीट का तत्काल संज्ञान लेकर वादी पक्ष से वार्ता कर घटना क्रम की जानकारी की गई जिसमें वादी के भाई द्वारा बताया गया कि यह घटना 26.09.2024 समय लगभग 19.00 से 20.00 बजे के बीच की है । घटना, वादी/पीड़ित के मोहल्ले के ही लोगो के द्वारा कारित की गई है । वादी द्वारा यह भी बताया गया कि घटना के बाद पीड़ित तुरंत बैढ़न (मध्य प्रदेश) इलाज हेतु परिवार के साथ चला गया था तथा उनके द्वारा थाना/चौकी या UP-112 पर कोई सूचना नही दी गयी थी । उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0-121/2024 धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 351(2), 109, 117 (2), 133 बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी पिपरी के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस की टीम गठित की गयी । उक्त गठित टीम द्वारा उक्त अभियोग में वांछित 02 नफर अभियुक्तगण को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक-04.10.2024 को समय 11.20 बजे थाना शक्तिनगर अन्तर्गत पी0डब्ल्यू0डी0 मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*
1.श्रवण कुमार पुत्र शमशेर बहादुर निवासी निमियाटाड, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 23 वर्ष ।
2.निखिल कुमार पुत्र रामजनम निवासी निमियाटाड, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 21 वर्ष ।

*गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का विवरण-*
1.प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
2.उ0नि0 योगेन्द्र पाण्डेय थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
3.उ0नि0 श्री प्रकाश थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
4.हे0का0 जय प्रकाश थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
5.का0 केवल कुमार थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
6.का0 विनय थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment