अनपरा /सोनभद्र एनसीएल ककरी परियोजना कॉलोनी परिसर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ककरी में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि भूतपूर्व सैनिक श्रीमान बीके सिंह जी एवं श्रीमान राजदेव सिंह जी द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी गई और उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया गया। गांधी जी की 155वीं जयंती और शास्त्री जी की 120वीं जयंती के शुभ अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान सुभाष चंद्र त्रिपाठी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि गांधी जी की शिक्षाएं हमें शांतिपूर्ण प्रतिरोध की शक्ति और बिना किसी हिंसक तरीके के हर मोड़ पर न्याय के लिए खड़े होने की याद दिलाती है। वहीं शास्त्री जी के जीवन वित्त पर प्रकाश डालते हुए प्रधानाचार्य जी ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता का आदर्श पूर्ण उदाहरण है।
इस मौके पर धर्मेंद्र गुप्ता जी मंडल उपाध्यक्ष अनपरा, दीपक यादव जी पूर्व छात्र परिषद अध्यक्ष, सामाजिक कार्यकर्ता संदीप यादव जी, मनोज यादव जी एवं आचार्य /आचार्या, कर्मचारीगण व भैया, बहन उपस्थित रहे।
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी को किया याद*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, October 3, 2024 3:09 PM
---Advertisement---

