ग्राम प्रधानो ने बैक की तमाम समस्याओ को लेकर मारकुंडी इंडियन बैक पर किया धरना-प्रदर्शन

---Advertisement---

 

सरफुद्दीन संवाददाता सलखन

सलखन सोनभद्र।गुरूवार के दिन न्याय पंचायत सलखन के दर्जनो ग्राम प्रधानो ने मारकुंडी स्थित इंडियन बैंक शाखा पर बैक की विभिन्न समस्याओ को लेकर धरना-प्रदर्शन किया, प्रदर्शन के बाद बैक मैनेजर को ज्ञापन देना चाहा तो बैक मैनेजर ने ज्ञापन नही लिया इससे खपा होकर प्रधानो ने जिलाधिकारी से मिलने के लिए मुख्यालय रवाना हो गये ग्राम प्रधानो का कहना था की ग्रामीण खाता धारको को नये पासबुक जारी कराने, पासबुक प्रिंट कराने, केवाईसी, एनपीसीआई, आधार लिंक आदि कार्यों को महीनों दौड़ा कर बैक के चक्कर लगाया जाता है। गांवों की ग्रामीण आदिवासी एवं अनुसूचित जनजाति के गरीब लोगों की है,जिसमे अधिकांशतः मनरेगा मजदूर हैं केन्द्र एंव प्रदेश सरकार महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धा एंव विकलांग पेंशन मनरेगा श्रमिकों के पारिश्रमिक का भुगतान डी०बी०टी० के माध्यम से सीधे उनके खाते में ट्रांसफर होता है, परन्तु बैक की लचर कार्यप्रणाली के कारण ग्राम पंचायत के लाभार्थियों एवं श्रमिकों का भुगतान समय नहीं हो पा रहा है।गांवों के लोगो को निरक्षरता का नाजायज फायदा उठाकर प्रायः लिंक फेल होने का बहाना बनाकर लौटा दिया जाता है, जबकि शाखा में संचालित बड़े खातेदारों का कार्य बैंककर्मियों द्वारा बराबर किया जाता है।मौजूद ग्राम प्रधानो ने बैक प्रबंधक को चेतावनी देते हुए कहा की जल्द से जल्द बैक की समस्याओ का निराकरण कर रवैया सुधार नही की गयी तो सभी ग्राम प्रधान जनता के साथ बैक का घेराव कर धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होगे जिसकी जिम्मेदारी बैक एंव जिला प्रशासन की होगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मारकुंडी उधम सिंह यादव, केवटा प्रधान शीला देवी, सलखन प्रधान प्रतिमा देवी के प्रतिनिधी अरविन्द गोंड, रजधन प्रधान आजाद कुशवाहा, बेलछ प्रधान श्यामनारायण, चिरहुली प्रधान अनिल कुमार, रुदौली प्रधान शिवशंकर पाल, पइका प्रधान विजय शंकर मौर्य, बगनारी प्रधान पिन्टू सिंह यादव, आदि प्रधान एंव उनके प्रतिनिधीगण मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment