रिहन्द जल विद्युत गृह ने बिजली उत्पादन का बनाया रिकॉर्ड।

---Advertisement---

पिपरी/सोनभद्र।
ऐतिहासिक रिहंद जलाशय पर स्थित रिहंद जल विद्युत गृह द्वारा इस वर्ष 02 सितंबर 2024 को 7.10 मिलियन यूनिट उत्पादन कर एक दिन में अब तक का अधिकतम उत्पादन का रिकार्ड बनाया एवम माह सितम्बर 2024 में 167.27 मिलियन यूनिट उत्पादन कर पिछले लगभग 30 वर्षों का कीर्तिमान बनाया है। अधीक्षण अभियंता ने इस रिकॉर्ड बिजली उत्पादन में योगदान देने वाले रिहंद जल विद्युत गृह के समस्त अधिकारी व कर्मचारी को बधाई दिया।
इससे पूर्व सत्र 1994-95 में अगस्त माह में 178 मिलियन यूनिट उत्पादन हुआ था और उस वर्ष जलस्तर 882.0 फ़ीट तक गया था। इस उपलब्धि पर अधीक्षण अभियंता श्री डी बी यादव ने रिहंद जल विद्युत गृह के अधिशासी अभियंता श्री शाशि कांत राय एवम उनकी टीम को बधाई दी।
अधिशासी अभियंता श्री शशि कांत राय ने इस उपलब्धि के लिये रिहंद जल विद्युत गृह समस्त सहायक अभियंता, अवर अभियंता एवम कर्मचारियों के योगदान को सराहा ।
अधिशासी अभियंता श्री शशि कांत राय ने आगामी समय में भी इसी प्रकार से टरबाइन व जेनेरेटर की कम से कम समय में अनुरक्षण कर अधिकतम उत्पादन करने हेतु रिहन्द की 06 यूनिटों को उपलब्ध रखने हेतु दृढ़संकल्प व्यक्त किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment