दुद्धी के ठेमा नदी मे डूबे 8 वर्षीय बालक का मिला शव , परिजनो मे मचा कोहराम ||

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र दुद्धी के ठेमा नदी पानी टंकी के समीप सोमवार के शाम करीब 4 बजे, खजूरी गांव निवासी 8 वर्षीय एक बच्चे के पानी मे डूबने का मामला सामने आया था, तभी से स्थानीय लोगों सहित गोताखोरों द्वारा नदी मे बच्चे का खोजबीन किया जा रहा था | जिसका शव करीब 14 घंटे बाद आज मंगलवार सुबह 6 बजे नदी से बाहर निकाला गया | उसके बाद परिजनो का रो रो कर बुरा हाल हो गया | आपको बता दें कि असद पुत्र सेराजु अहमद, उम्र लगभग 8 वर्ष, निवासी ग्राम खजुरी, अपने पिता के साथ ठेमा नदी आया हुआ था कि बालक असद अचानक से पानी मे चला गया और डूब गया। तभी स्थानीय लोगों सहित कुशल तैराकों द्वारा लगभग 14 घंटों तक पानी मे बच्चे का खोजबीन जारी था , जिसका शव आज मंगलवार की सुबह लगभग 6 बजे ठेमा नदी से बाहर निकाला गया | इसके बाद परिजनों मे कोहराम मच गया। वहीं नदी के आस- पास स्थानीय लोगों की भारी भीड़ लगी हुई थी ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment