*संत जोसेफ स्कूल की बालिका टीम का राष्ट्रीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट के लिए चयन

---Advertisement---

शक्तिनगर/सोनभद्र सीबीएसई कलस्टर (v) 2024-25 की टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन हैप्पी मॉडल स्कूल वाराणसी में 23 से 26 सितंबर 2024 तक हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्कूलों की टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसमें अंडर 14 बालिका वर्ग की टीमों में संत जोसफ़ स्कूल, शक्तिनगर की तीन सदस्यीय मिहिरा सिंह, ट्यूलिप बोरा एवं आराध्या कुमारी की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैम्पियनशिप का ख़िताब अपने नाम करते हुए गोल्ड मेडल जीता साथ ही मिहिरा सिंह ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप का भी स्वर्ण पदक अपने नाम करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया। क्लस्टर विजेता बालिका टीम का चयन राष्ट्रीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट के लिए हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डॉ0 विंसेंट परेरा ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से ही प्रतिभागी अपने हुनर को निखार सकता है। छात्रों को कौशल विकास में प्रतियोगिता का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। टीम के निर्देशक मंडल के रूप में शिक्षक मायाराम के साथ शिक्षिका श्रद्धा कुमारी ने अहम भूमिका निभाई।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment