आज 28 सितंबर के लगभग 1 महीने के अंदर तीसरी बार खुला रिहंद डैम का फाटक ।

---Advertisement---

पिपरी/सोनभद्र।
उत्तरप्रदेश के जनपद सोनभद्र में स्थित रिहंद डैम का जलस्तर 870.5 फिट होने पर सुरक्षा की दृष्टि से गेट न 6, 7 एवम 8 को 10 फिट तक खोला गया।                  मिली जानकारी के अनुसार आज 27/28 सितंबर की मध्य रात्रि के करीब गेट नंबर 6,7 एवम 8 खोला गया। कल शाम से ही यह चर्चा चल रही थी कि डैम का फाटक खुलने वाला है पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जलस्तर 870.5 केे  उपरांत मध्यरात्रि में  रिहंद डैम का तीन फाटक खोला गया । उसके पूर्व पिछले महीने 28 अगस्त को 7 फाटक एवम 18 सितंबर को 9 फाटक खुला था और आज 28 सितंबर को फिर तीसरी बार रिहंद डैम का फाटक खोला गया । आपको बताते चले कि डैम के सुरक्षा के दृष्टिगत सबसे पहले बीच का फाटक खोला जाता है इसी लिए पहले 6 फिर 8 और फिर 7 खोला जाता है उसके उपरांत क्रमशः जरूरत पड़ने पर खोले जाते है ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment