कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एडीएम को ज्ञापन सौंप, समस्या समाधान की उठाई मांग

---Advertisement---

 सोनभद्र । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश सचिव मोहम्मद सेराज हुसैन के नेतृत्व में कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने शाहगंज बाजार की जन समस्याओं को लेकर बुधवार को एडीएम सहदेव मिश्रा को ज्ञापन सौप कार्यवाही की मांग किया। इस दौरान महिला कॉंग्रेस जिला अध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा की जनपद मे सडकों का बुरा हाल है, जगह जगह गड्ढे से आवागमन बाधित हो गया है ‌। बीजेपी सरकार मे सडकों का बुरा हाल है।
कांग्रेस सेवा दल के संतोष नागर ने कहा की शाहगंज मे समस्याओं का अंबार है, नाली, सडक की समस्याएं से अधिकारी मौन है,। जिला कांग्रेस के मीडिया प्रभारी शत्रुंजय मिश्रा ने कहा की बीजेपी सरकार मे बिजली, पानी, रोजगार, सडक,की समस्याओं से जनता त्रस्त है। राहुल सिंह पटेल एवं पंकज मिश्रा ने कहा की अगर शाहगंज की समस्याओं को दूर नहीं हुआ तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फरीद अहमद ने कहा की बीजेपी सरकार मे किसानो की समस्याएं आए दिन बढ़ रही थी।
उक्त मौके पर शिव पूजन विश्वकर्मा, संतोष नागर, आमोद प्रकाश सिंह, राम रूप शुक्ला, नूरूद्दिन खान, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment