सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र | 17 सितम्बर 2024 से 2 अक्टूबर 2024 तक स्वच्छता पखवाड़ा अभियान को लेकर भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय मे रोवर्स/ रेंजर्स, प्राध्यापकों, कर्मचारियों सहित अन्य छात्र/छात्राओं ने स्वच्छता ही सेवा की शपथ ली तथा महाविद्यालय परिसर मे साफ-सफाई किया। प्राचार्य डॉ० राम सेवक यादव ने कहा कि आपको प्रतिबद्धता और समर्पण से हमारा समाज व देश स्वच्छ और स्वस्थ सुंदर बन सकता है। आप सभी स्वच्छता के बारे मे जागरुकता फैलायें । रोवर्स प्रभारी मिथिलेश कुमार गौतम ने कहा कि गंदगी को दूर करके देश की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारी सहित रोवर्स/ रेंजर के छात्र / छात्राएँ मौजूद रहे |

