सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र | स्थानीय दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के जपला मे आज दोपहर बाद 4 बजे ठेमा नदी मे डूबने से 7 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जिससे बाद बालक के परिजनो मे कोहराम मच गया | प्राप्त जानकारी अनुसार चंदन पुत्र ईश्वर यादव, उम्र 7 वर्ष निवासी ग्राम जपला जो ठेमा नदी के ऊपर बने पुलिया पर खेल रहा था, कि अचानक पुलिया के नीचे गिरकर तेज धाराओं मे बह रही पानी मे बहने लगा | तभी सड़क से गुजर रहे, एक ग्रामीण ने देखा कि एक बालक नदी में बह रहा है, जिसे देख उसने जोर-जोर से शोर मचाया जिसकी आवाज सुन आसपास के ग्रामीण व परिजन नदी किनारे पहुंचे और डूबते हुए बालक को काफी दूर तक खोजाबीन किया, लेकिन कुछ देर बाद लमदाहा तिराहा के पास पानी मे चंदन दिखाई दिया ,जिसे आनन-फानन में ग्रामीणों ने नदी से बाहर निकाला और निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में लाया जहां ड्यूटी मे तैनात चिकित्सा अधीक्षक शाह आलम अंसारी ने बालक को देखते ही मृत्यु घोषित कर दिया एवं अस्पताल के मेमो से स्थानीय पुलिस को सूचना दिया, उधर बालक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया, और मृतक बालक के माता-पिता अस्पताल में दहाड़े मारकर रोने लगे, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गयी है |

