*विद्युत कटौती से ग्रामीणों में आक्रोश*

---Advertisement---

 

सरफुद्दीन संवाददाता सलखन

सलखन सोनभद्र।चोपन विकासखंड के गुरदह ग्राम सभा में बुढी खाड़ टोले से लेकर अलऊर तक विद्युत आपूर्ति लगभग 1 महीने से ठप है बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी विभाग द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिससे नाराज होकर के ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र सलखन पर प्रदर्शन किया तथा विद्युत बहाली के लिए ज्ञापन सौपा
जानकारी के अनुसार ग्राम सभा गुरदह में लगभग 30 वर्ष पूर्व में जी आई वायर द्वारा निर्मित 11000 की लाइन खींची गई थी जो अब जर्जर स्थिति में पहुंच गई है आए दिन तार टूटने की वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित होती है इस संदर्भ में प्रार्थना पत्र के माध्यम से गुरदह प्रधान प्रतिनिधि दिनेश यादव के द्वारा बताया कि विगत एक माह पूर्व भारी बारिश के दौरान वन विभाग के क्षेत्र में तार टूट कर गिर गया जिसके वजह से पूरा गांव अंधेरे में डूब गया सूचना देने के 15 दिन के पश्चात लाइनमैन ने ग्रामीणों के सहयोग से तार को जोड़ दिया लेकिन फिर भी कभी फ्यूज मार देने की वजह से कभी डिस पंचर के हो जाने तो कभी तार टूट कर गिर जाने की वजह से लाइट का चले जाना रोज की बात हो गई है यही नहीं चलती लाइन में तार टूट कर गिरने की वजह से पुर्व में अनेक पशुओं की मौत हो चुकी है तथा एक व्यक्ति की भी जीवन लीला समाप्त हो चुकी है।जिससे ग्रामीण बुरी तरह से परेशान हो गए हैं ग्रामीणों का कहना है कि गुरदह ग्राम सभा में सौभाग्य योजना के द्वारा 11000 की नई लाइन का निर्माण हुआ है जो अच्छी स्थिति में है पुराने जर्जर तारों को खोलकर यदि विभाग द्वारा केवल लगभग 100 मीटर तक नई लाइन में जोड़ दिया जाता है तो विद्युत की स्थिति गांव में सुधर जाएगी और रोज-रोज की परेशानियों से निजात मिल जाएगी

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment