महिला को ब्लैकमेल करने वाले युवक की हुई गिरफ्तारी

---Advertisement---

 

विंढमगंज सोनभद्र थाना क्षेत्र के अंतर्गत झारखंड बॉर्डर पर स्थित एक गांव की एक विवाहित महिला ने सलैयाडीह ग्राम पंचायत निवासी अभिषेक पासवान उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र भोला पासवान के ऊपर दुराचार व ब्लैकमेल करने का आरोप लगायी ।जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पर धारा 376, 384, 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। तथा आरोपी को सलैयाडिह ग्राम पंचायत में कोन मोड बस चौराहे के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
थाने में दिए प्रार्थना पत्र में महिला ने आरोप लगाया है कि सलैयाडीह गांव का रहने वाला आशीष पासवान ने हमें सोशल मीडिया के फेसबुक, व्हाट्सएप के माध्यम से अपने प्रेम जाल में फसाया तथा बातचीत करने लगा। इस बीच मिलने का प्लान युवक के द्वारा बनाया गया। महिला युवक के बताए गए स्थान पर मिलने पहुंची, जहां युवक ने उसे झांसे में लेकर शारीरिक संबंध बना लिया कुछ दिन तक युवक ब्लैकमेल कर संबंध बनाता रहा तथा किसी से नहीं कहने की धमकी देता था। किसी से कहने पर वैवाहिक जिंदगी बर्बाद करने की भी बात किया करता था। इस दौरान उक्त युवक के द्वारा हमें डरा धमका कर लगभग 70000 रुपए भी ले लिया है व संबंध बनाने के लिए मजबूर भी किया करता था। परेशान व हैरान होकर जब मेरे पति बाहर से काम कर घर वापस आए तो मैं उक्त युवक के द्वारा किए जा रहे कार्यों को बतायी जिस पर पति के द्वारा तत्काल थाने पर प्रार्थना पत्र दी हूं। जिस पर थाना प्रभारिक निरीक्षक ने आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment