सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। लगातार पिछले 24 घंटे से हो रहे बारिश के कारण क्षेत्र की नदियाँ पूरी तरह से उफान पर है , जगह-जगह पेड़ बिजली के तार पर गिर गए हैं जिससे बिजली व्यवस्था चरमरा गई। और लोगों का जनजीवन बेहाल हो गया है । पूरे इलाके मे लगातार बारिश होने से क्षेत्र मे कई कच्चे मकान गिरने की सूचना मिली है। इस बार लगातार बरसात ने क्षेत्र की नदियां और बंधियों को पूरी तरह से जलमग्न कर दिया है। बरसात के चलते नगर के कई इलाकों मे पानी का जल भराव हो गया है ,
कितने के घरों मे पानी घुस गया है जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे के वार्ड नंबर 6 के अलावा कई वार्डों मे पानी का जमाव हो गया है जिससे लोगों के घरों मे पानी घुस गया है। इधर कई वर्षों के बाद ऐसा लगातार बरसात लोगों को देखने को मिला है कई वर्षों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 24 घंटे से लगातार हो रहा बारिश लोगों पर आफत बनकर बरस रहा है जिससे लोग परेशान देखे जा रहे हैं। लोगों का मानना है कि अगर इसी तरह से लगातार बारिश होता रहा तो लोगों के सामने विभिन्न प्रकार के संकट उत्पन्न हो जाएगा।वहीं लगातार बारिश ने क्षेत्र के कनहर नदी ,ठेमा नदी तथा लौवा नदी मे आये हुए बाढ़ को देखने के लिए क्षेत्र वासियों की भीड़ जमा हो रही है, लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम नही है | ऐसे तमाम बिंदुओं पर अभी तक प्रशासन की कोई नजर नही है और ना ही कोई अधिकारी / कर्मचारी स्थिति को देखने पहुंचा है। बरसात के चलते दुद्धी हाथी नाला मार्ग के लौवा नदी पुल के पास सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है वहीं कनहर नदी पुल की सड़कें भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है | जिससे हमेशा दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है, ऐसे मे लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कर सड़क मरम्मत कराये जाने की मांग की है।

