राजकीय महाविद्यालय दुद्धी मे छात्र / छात्राओं के स्नातक प्रथम वर्ष मे प्रवेश के लिए एक आखिरी मौका

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र | स्थानीय कस्बा स्थित भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्याल मे स्नातक प्रथम वर्ष मे प्रवेश हेतु छात्र छात्राओं को एक आखिरी मौका दिया गया है | महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रामसेवक यादव ने बताया कि 33% सीट वृद्धि के फलस्वरूप प्रवेश हेतु मेरिट लिस्ट सूचना पट्ट पर चस्पा कर दिया गया है। इच्छुक प्रवेशार्थी अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र (हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, जाति, निवास,आधार, टी०सी०) तथा एक सेट छाया प्रति के साथ दिनांक-18-09-2024 से दिनांक-20-09-2024 तक प्रात: 10.30 से अपराहन 2.30 के बीच साक्षात्कार हेतु प्रवेश समिति के समक्ष उपस्थित होकर अपना प्रवेश करा लें । उक्त तिथि एवं समय के पश्चात किसी भी दशा मे प्रवेश पर विचार नही किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त बीकाम प्रथम वर्ष में सीट रिक्त है, प्रवेश हेतु आन लाइन पोर्टल खोल दिया गया है, उसी तरह बी०एससी० प्रथम वर्ष मैथ ग्रुप में सीट खाली है जबकि बी० ए० प्रथम वर्ष में अनुसूचित जाति की सीट रिक्त है, जिसके लिए पोर्टल खुला है। प्रवेश से वंचित छात्र/छात्राएं आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि रिक्त सीटों पर आवेदन के बाद नियमानुसार प्रवेश दिया जायेगा।एवं उक्त तिथि के बाद किसी भी दशा मे प्रवेश पर विचार नही किया जायेगा |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment