अनपरा/सोनभद्र ,ऊर्जांचल में बारावफात का जुलूस निकाला गया। यह नूरिया मोहल्ला से होकर अनपरा बाजार, रेणुसागर कालोनी, ककरी कालोनी, बीना रोड, औड़ीमोड़, काशीमोड़, अनपरा कालोनी होता हुआ नूरिया मोहल्ला जाकर सभा के रूप में परिवर्तित हो गया। जहां हजरत मुहम्मद साहब के शान में नात पढ़ा गया।
जुलूस में शामिल सभी लोगों को अंजुमन हुसैनी कमेटी अनपरा, शफीक खान, वेंकट मोड़ कमेटी, रेणुसागर कालोनी कमेटी, ककरी कालोनी कमेटी ख्वाजा गरीब नवाज वेलफेयर सोसायटी व औड़ीमोड़ कमेटी की ओर से तबर्रुख व मिष्ठान वितरित किया।
बीना रोड पर ख्वाजा गरीब नवाज वेलफेयर सोसायटी द्वारा नात व तकरीर आयोजित किया गया। जुल्फिकार अली, जहुर खान, अयूब खान नायला, , मुहम्मद यूनुस शेख, नूरिया मुहल्ला कमेटी के शहजाद अली,वली अहमद सिद्दीकी,जैनुल अबद्दीन/जोनी,इमरान मंसूरी,गुफरान मंसूरी,इमरान खान,साथ पुलिस प्रसाशन सराहनीय योगदान रहा जलुष के साथ अनपरा थाना प्रभारी पंकज पांडये, चौकी ई चार्ज रेनुसागर राजेश कुमार सिंह , आदि का योगदान सराहनीय रहा।
ऊर्जांचल में बारावफात का जुलूस निकाला गया।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, September 16, 2024 1:09 PM
---Advertisement---

