मुस्तकीम खान/करमा,
सोनभद्र
कर्मा थाना परिसर में शनिवार को बारावफात तथा विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में थाना प्रभारी राजकुमार सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई ।जिसमें मुख्य रूप से बारावफात के जुलूस के सम्बंध में चर्चा की गई। जिसमें पापी,खैराही,बहेरा, बारी महेवा,सिरसिया जेठी, खुठहनिया जैसे जगहों पर जुलूस निकाला जाता रहा है।इस अवसर पर उपस्थित लोगों से थाना प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह ने कहा कि नई परम्परा शुरू नही होगी।जहां पहले ही जुलूस निकाला जा रहा है बस वही पर निकलना है।जुलूस निकालते समय ध्यान रहे कि ग्यारह हजार, पच्चीस हजार बोल्ट तार से टच ना होवे।समयानुसार कार्यक्रम शान्ति पूर्वक करें।इस अवसर पर सभी बीट के उपनिरीक्षक, और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
करमा थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, September 14, 2024 12:08 PM
---Advertisement---

