बैडमिंटन खेलने जा रहे स्कूटी सवार अधिवक्ता को पिकअप ने मारी टक्कर, रेफर ||

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र । आज बुधवार को दुद्धी बाजार मे बस स्टेशन म्योरपुर रोड तिराहा के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने एक स्कूटी मे पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया जिससे स्कूटी पर सवार अधिवक्ता संतोष कुमार पुत्र रामचंद्र , उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड नं 08 दुद्धी, घायल हो गए ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिदिन की भांति आज बुधवार की सुबह स्कूटी से बैंडमिंटन खेलने के लिए घर से निकले थे।इसी बीच म्योरपुर तिराहे के पास से गुजर रहे थे की तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से स्कूटी मे जोरदार टक्कर मार दी।जिससे अधिवक्ता गिर पड़े और घायल हो गए। घायलवस्था मे अधिवक्ता को इलाज हेतु दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया । जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment