*47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों का आयोजन*

---Advertisement---

 

शक्तिनगर/सोनभद्र  एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ स्कूल में बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ विद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं शिक्षिका उर्मिला सिंह एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डॉ0 विंसेंट परेरा ने ध्वजारोहण के साथ किया। एतदुपरांत प्रार्थनाओं की शुरुआत हुई, जिसके अंतर्गत पूर्व प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, अभिभावकों, एनटीपीसी के अधिकारियों, पुराछात्रों, अध्ययनरत छात्रों के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। विद्यालय की गौरवमयी यात्रा पर कक्षा 8 के छात्रों ने प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं शिक्षिका ने विद्यालय के प्रति अपना आभार ज्ञापित करते हुए विनम्र निवेदन किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डॉ0 विंसेंट परेरा ने विद्यालय के प्रथम प्रधानाचार्य के साथ ही विभिन्न प्रधानाचार्यों के अवदान को अपने स्मृति पटल पर अंकित करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि 46 वर्ष पूर्व जब यह विद्यालय स्थापित किया गया था तभी यशस्वी प्रधानाचार्य ने विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य हेतु जो दूरदृष्टि रखी थी उसी का प्रतिफल है कि आज हम प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर ही प्रगति पथ पर अग्रसर हो रहे हैं। शिक्षार्थी हमारे राष्ट्र की अनमोल धरोहर हैं साथ ही भविष्यनिर्माता भी, अतः हमें सदैव यह ध्यान रखना होगा कि हम विद्यालय की गरिमा को बनाए रखें और उसके लिए प्रयत्नशील रहें। पूर्व प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, छात्रों तथा अभिभावकों के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि विद्यालय के गौरवशाली इतिहास को ध्यान में रखते हुए शिक्षा जगत में इसकी प्रतिष्ठा को आलोकित करना होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम शिक्षक टाइटस क्रस्ता के निर्देशन में हुआ, संचालन छात्रा आद्या एवं आप्तिका ने किया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक, शिक्षणेतर कर्मचारी तथा छात्र उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment