दहेज हत्या के फरार आरोपी माँ एंव बेटे के घर धारा-82 का नोटिस चस्पा।

---Advertisement---

 

सरफुद्दीन संवाददाता सलखन

सलखन सोनभद्र।तकरीबन तीन महीने पूर्व चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा मे मनीषा सिंह की दहेज प्रथा मे हुयी हत्या के निरन्तर फरार चल रहे आरोपी माँ एंव बेटे के विरूद्ध न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपीयो के घर के बाहर धारा-82 का नोटिस चस्पा किया है। गुरमा चौकी प्रभारी सुरेश चन्द्र द्विवेदी ने बताया की थाना चोपन में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 110/24 धारा 304 498 ए आईपीसी व 3/ 4 डीपी एक्ट से संबंधित अभियुक्त मनोज सिंह पुत्र स्व: केशव सिंह, मनोरमा सिंह पत्नी स्व: केशव सिंह निवासीगण वार्ड नंबर 2 गुरमा थाना चोपन जनपद सोनभद्र जो वांछित चल रहे हैं जो निरन्तर फरार चल रहे है। जिससे विवेचना क्षेत्राधिकारी महोदया नगर द्वारा सम्पादित की जा रही फरार आरोपियों की भूमिका सामने आई है।किंतु अभियुक्तगण ना ही विवेचना मे सहयोग कर रहे है ना न्यायालय मे हाजिर हो रहे है इसी दशा मे माननीय न्यायालय द्वारा 82 सीआरपीसी उद्घोषणा का आदेश निर्गत किया गया है।अभियुक्त गणों के घर पर दविश दी गई दस्तयाब नहीं हुए समक्ष गवाहन 82 सीआरपीसी का आदेश अभियुक्तगणों के घर व अन्य जगहों पर चस्पा किया गया व डुगडुगी बजवाई गयी है। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश में उसकी तमाम रिश्तेदारियों,परिचितों के साथ ही विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है।अपने तमाम प्रयासों में विफल पुलिस ने कोर्ट से धारा-82 की कार्रवाई की अनुमति मांगी थी। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद यह कार्यवाही की गयी है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment