पुलिस अधीक्षक ने लिया संज्ञान दहेज हत्या के मामले मे पति सहित ससुर व देवर पर मुकदमा हुआ दर्ज ,

---Advertisement---

रवि सिंह

(दुद्धी/सोनभद्र) जनपद अंतर्गत दुद्धी रामनगर निवासी व्याहिता काजल का सुसराल द्वारा हत्या कर फांसी पर लटकाने के प्रकरण पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र की सख्ती के बाद थाना कोन सोनभद्र को (बीएनएस ) 2023 की धारा 85 , 80 ( 2 ) व दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 की धारा 3,4 के तहत दहेज के लिए प्रताड़ना हत्या करने के सन्दर्भ में पति गोविन्द पुत्र अशोक कुमार चन्द्रवंशी , देवर रवि रंजन उर्फ छोटू पुत्र गोविन्द एवं ससुर अशोक पुत्र गोविंद समस्त निवासी ग्राम बोदार थाना कोन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत थाना कोन पुलिस द्वारा किया गया। आपको बता दे कि सोनभद्र जनपद अन्तर्गत तहसील मुख्यालय दुद्धी वार्ड नंबर 10 रामनगर निवासी अशोक कुमार पुत्र स्वर्गीय मानिकचंद्र ने विगत माह 15 जून 2024 को अपनी पुत्री काजल का विवाह साज बाज के सामान के साथ गोविन्द कुमार पुत्र अशोक चन्द्रवंशी निवासी ग्राम बोदार थाना कोन जनपद सोनभद्र के यहां भारतीय परंपरा अनुसार विवाह हिन्दू रीति रिवाज से किया था ।
घटना दिनांक 4 सितंबर 2024 को दोपहर लगभग 2 बजे काजल के ससुराल से देवर उपनाम छोटू का फोन आया कि आपकी लड़की की तबीयत बेहद खराब है,आप सभी जल्दी आ जाइए। सूचना पर लड़की के पिता अपनी पत्नी यशोदा देवी एवं पुत्र राहुल कुमार के साथ ग्राम बोदार थाना कोन सोनभद्र पहुंचा । वहां मृत काजल का शव जमीन पर लिटाया गया था। सुसराल वाले ससुर अशोक चन्द्रवंशी , राम नरेश ने कहा की काजल ने फांसी लगाकर जान दे दी है। जिस पर परिजन हैरान रह गए । काजल को बार-बार मारा पिटा जाता था जिसकी शिकायत मायके काजल करती थीं माता-पिता सब ठीक हो जाएगा सब्र करने की बात कहकर समझाते थे। पिता का आरोप है कि मेरी लड़की काजल को मार कर फांसी पर लटकाया गया है । उक्त आशय का पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र को जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज करते हुए दहेज के लोभियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग किया था ।जिसके संदर्भ में उपरोक्त करवाई की गई। जिसका चन्द्रवंशी समाज के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र का प्रथम दृष्टया मुकदमा पंजीकृत कराए जाने के निर्देश का स्वागत किया है ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment