चोरी का 9 मोबाइल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर अनपरा पुलिस ने भेजा जेल, 

---Advertisement---

अनपरा /सोनभद्र चोरी का 9 मोबाइल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर अनपरा पुलिस ने भेजा जेल, *प्रकरण-* जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी के कुशल निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक अनपरा पंकज पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में अनपरा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 01.09.2024 को आवेदक प्रिन्स राज गुप्ता पुत्र श्याम सुन्दर गुप्ता निवासी ग्राम डिबुलगंज थाना अनपरा जनपद सोनभद्र के घर के बरामदे में चार्ज में लगा मोबाइल को अभियुक्त बब्बी धरिकार पुत्र सतेन्दर धरिकार निवासी ग्राम डिबुलगंज थाना अनपरा जनपद सोनभद्र द्वारा चोरी कर लिया था जिसके सम्बन्ध में थाना अनपरा में मु0अ0सं0 135/2024 धारा 305(A)BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया है जिससे सम्बन्धित वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी व चोरी गयी मोबाइल की बरामदगी की हेतु थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम द्वारा सक्रियता से घटना का खुलासा करते हुए घटना में वांछित अभियुक्त बब्बी धरिकार पुत्र सतेन्दर धरिकार निवासी ग्राम डिबुलगंज थाना अनपरा जनपद सोनभद्र को मुखबिर की सूचना पर ममुआर तिराहे से दिनांक 06.09.2024 को समय 16.45 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त बब्बी धरिकार उपरोक्त के कब्जे से दिनांक 01.09.2024 को पिन्स राज गुप्ता के बरामदे से चोरी किया हुआ वीवो का मोबाइल समेत कुल 09 अदद अन्य चोरी के एन्ड्रॉयेड मोबाइल फोन बरामद किया गया बरामद मोबाइल की कीमत लगभग 3 लाख रुपये है तथा अभियुक्त को रिमांड हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1 उ0नि0 अशोक सिंह थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
2 का0 राजू कुमार थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
3.का0 मनीष कुमार भारती थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment