करोड़ो की लागत से निर्मित अनपरा नगर पंचायत भवन हो रहा जर्जर

---Advertisement---

 अनपरा सोनभद्र l प्रदेश की सबसे बड़ी नगर पंचायत मे शामिल अनपरा नगर पंचायत का कुबरी मे करोड़ो की लागत से बने भवन मे कार्यालय संचलित नहीं होने से भवन जहाँ जर्जर होता जा रहा है l वही सरकारी धन का भी दुरूपयोग हो रहा है l बता दे कि लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से निर्मित भवन कार्यालय संचलित होने का जहाँ बाट जोह रहा है वही देख रेख के आभाव मे जर्जर भी होना शुरू हो गया है l निर्माण के समय से ही भवन निम्न गुणवत्ता के कारण भरस्टाचार की सुर्खिया भी बटोर चुका है l मानक के अनुसार कार्य नहीं होने से जहाँ दीवारों मे दरारे आना भी शुरू हो गई है वही फर्श आदि भी टूटने लगे है l नगर पंचायत की नीव पड़े जहाँ दो वर्ष से अधिक का समय व्यतीत हो चूका है वही आज भी बिजली, पानी की समस्याओ का निराकरण नहीं हो सका है l नगर पंचायत कार्यालय पंचायत भवन मे अस्थाई तौर पर संचालित हो रहा है जहाँ आवश्यक सुविधाएं नदारद है करोड़ो रुपये के सामान ईधर उधर फेके पड़े है जो जंग खा रहे है l इस सम्बन्ध मे अनपरा नगर पंचायत की अधिशाषी अधिकारी अपर्णा मिश्रा का कहना है कि बिजली और पानी की समस्या को दूर कर 20 सितंबर तक नए भवन मे कार्यालय शिफ्ट कर दिया जायेगा l

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment