सत्यपाल सिंह,म्योरपुर /सोनभद्र
म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम मयोरपुर के पंचायत भवन पर ग्राम गड़ियाके पंचयात भवन पर ग्राम राजासरई के सामुदायिक भवन पर आज प्रधान मंत्री आवास ग्रामीण के चयन के लिए खुली बैठक का आयोजन पंचायत भवनों पर किया गया ।जिसमे ग्राम विकास अधिकारियों ने पात्रों के चयन में पात्रता की जानकारी दी और बताया कि कच्चे कमरे और कच्चे छत वाले 5 एकड़ से कम भूमि वाले लोग इस योजना का लाभ ले सकेंगे ,जिनके पास 5 बीघा से ज्यादा सिंचित जमीन,पक्के मकान,वाहन होंगे उन्हें पात्रता की सूची में शामिल नही करना है।सरकारी कर्मचारी,या घर का कोई सदस्य 15000 हजार से ऊपर कमाता हो वह इसका लाभ नहीं ले सकेगा।
बैठक को संबंधित गांव के अधिकारियों ने संबोधित करते हुए ग्राम विकास अधिकारी अखिलेश दुवे ग्रामप्रधानमयोरपुर ने संगीता जायसवाल और ग्राम बिकास अधिकारी रामबहादुर सिंहा ADO पंचयात सतेशकुमार ने ग्राम राजा सरई के बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा की लाभार्थियों के चयन में किसी को पैसा नही देना है अगर कोई पैसा मांगता है तो इसकी जानकारी तत्काल दे।उसके खिलाफ एफ आई आर कराया जाएगा ।खुली बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण और सदस्य के साथ ग्राम प्रधान उपस्थित रहे ।
प्रधानमंत्री आवास के गाँव में की गई खुली बैठक आवास के नाम पर किसी ने पैसा मांगा तो होगी एफ आई आर
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, September 6, 2024 4:11 PM
---Advertisement---

