सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र | स्थानीय दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अनतर्गत टेढ़ा गाँव निवासी घर के एकलौते युवक की बीती रात ट्रेन की चपेट मे आने से मौत हो गई, जिससे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया |
प्राप्त जानकारी के अनुसार अभय कुमार पुत्र राम कुमार निवासी ग्राम टेढ़ा, जो प्रतिदिन की भांति अपने पुराने घर से खाना खाकर रेलवे क्रॉसिंग पार मचबंधवा मे बने नये घर मे रहता था। सोमवार की रात्रि मे भी अपने घर से खाना खाकर नए घर के लिए निकला था कि वह ट्रेन की चपेट मे आ गया। रेलवे पुलिस ने घटना के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की तो लोगों ने अभय पुत्र रामकुमार के रूप मे युवक की शिनाख्त की।मध्य रात्रि के करीब जैसे ही परिजनो को ट्रेन से कटने की सूचना मिली तो परिजन अवाक रह गए। घर के एकलौते चिराग के बुझने की खबर सुनकर पिता बेसुध हो गए। बताया जाता हैं कि 5 बहनो मे अकेला भाई अभय था। अभी कुछ सालों पहले ही अभय की माता की मृत्यु हो गई थी। अभी अभय के पिता अपने पत्नी के दुखों से उबर भी नही पाए थे कि इस प्रकार की घटना घट गया , जिससे परिजनो का रो -रो कर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलने पर दुद्धी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे लेकर अग्रिम कार्यवाही के लिए भेज दिया |

