मुस्तकीम खान
करमा /सोनभद्र थाना अंतर्गत रज़ा मेमोरियल पब्लिक स्कूल पगिया के छात्राओं को जागरूक करते हुए करमा पुलिस कर्मी कांस्टेबल ममता सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने महिलाओं के हेल्फ के लिए 1090 डायल नम्बर जारी किया है अगर आपको कोई परेशान कर रहा है या आपका पीछा कर रहा है या आपको नुकसान पहुंचाना चाहता है तो आप तुरंत 1090 पर डायल कीजिए और अपना लोकेशन बताइए पुलिस आपकी मदद के लिए 10 मिनट में पहुंचेगी साथ ही गुड टच और बैड टच पर छात्राओं को जागरूक किया कहा कि इस क्रिया से सावधान रहने की जरूरत है
और आप चाहती है कि फोन करने वाले का नाम गुप्त रहे तो आपका नाम गुप्त रखा जायेगा और साथ ही 112 पर भी डायल कर हेल्फ लिया जा सकता है। इस मौके पर उप निरीक्षक जितेंद्र यादव हेड कांस्टेबल श्री कांत राय स्कूल के प्रबंधक हाफिज शरीफ खान उपस्थित रहे।
*करमा पुलिस ने छात्राओं को 1090 की दी जानकारी किया जागरूक*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, September 3, 2024 10:09 AM
---Advertisement---

