तहसील मुख्यालय दुद्धी से शीघ्र ही अन्य जनपदों के लिए होगा रोडवेज बसों का संचालन ||

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का दुद्धी मे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोर दार स्वागत किया गया | इस दौरान मंत्री जी ने कार्यकर्ताओं के मांग पर कहा कि जल्द ही दुद्धी तहसील मुख्यालय से अन्य जनपदों के लिए भी रोडवेज बसों की सुविधा शुरू कर दी जायेगी | आपको बता दें कि प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का दुद्धी के रास्ते झारखंड राज्य जाने का कार्यक्रम निर्धारित था | लेकिन इस दौरान कुछ समय के लिए दुद्धी संकट मोचन मंदिर के पास मंत्री जी के रुकने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें फूल- मालाओं से लाद दिया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिवहन मंत्री को जानकारी दिया कि तहसील मुख्यालय से कोई रोडवेज बसों का संचालन नही हो रहा है इसके चलते क्षेत्र के तमाम नागरिकों को अन्यत्र क्षेत्र तथा जिले व अन्य जिले आने जाने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। नागरिकों को रोडवेज की बस न होने के कारण उन्हें प्राइवेट बस से सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही रोडवेज की बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। जिसे नागरिकों को आने जाने मे सुविधा मिलेगी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के आकांक्षाओं के अनुरूप ” सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास” के तर्ज पर विकास कार्य कर रही है। मंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे प्रदेश मे विकास की धारा बह रही है और माफियाओं से अपराध मुक्त प्रदेश पर सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे प्रदेश के हर क्षेत्र मे तेजी से विकास कार्य किए जाएंगे जिससे लोगों को रोजगार मुहैया हो सके। मंत्री जी के स्वागत मे सदर विधायक भूपेश चौबे ,भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, सुरेंद्र अग्रहरि,पूर्व प्रत्याशी श्रवण सिंह गौड़, मनोज मिश्रा एड०, दिलीप पांडे एड०, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी , संजू तिवारी, मोनू सिंह,मनीष जायसवाल, मनोज तिवारी, राहुल एड०, संदीप गुप्ता सहित काफी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment