चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

---Advertisement---

 

चोपन। सोनभद्र नगर पंचायत चोपन ने अपने नागरिकों की समस्याओं को तेजी से और प्रभावी ढंग से हल करने के लिए एक नया हेल्पलाइन नंबर 9236939478 शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य नगर के सभी निवासियों को एक ऐसा माध्यम प्रदान करना है, जहां वे अपनी शिकायतें, सुझाव या किसी भी प्रकार की समस्या साझा कर सकें।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने बताया कि यह हेल्पलाइन नंबर 24/7 उपलब्ध रहेगा और जनता द्वारा दर्ज की गई शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस सेवा के माध्यम से नागरिक सीधे अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं, जैसे कि पानी की आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, साफ सफाई व अन्य नगर सेवाओं से जुड़ी शिकायतों को दर्ज करा सकते हैं। आगे उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने नगर को बेहतर बनाने में सहयोग दें। हेल्पलाइन के लॉन्च के साथ ही, नगर पंचायत ने नागरिकों को भरोसा दिलाया है कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता पर समाधान किया जाएगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment