कई वर्षो के बाद रिहंद डैम का फाटक खुला ।

---Advertisement---

पिपरी/सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के पिपरी में स्थित रिहंद डैम के तीन फाटक 5 -5 फ़ीट आज 28 अगस्त सुबह लगभग 9 बजे से खुलने की प्रक्रिया शुरू हुए और तीसरा फाटक लगभग 11 बजे खुला । मिली सूचना के अनुशार कुछ देर में फाटक लगभग 1.5 फ़ीट और बढ़ाया जाएगा । खुले फाटक के खबर मिलते ही जगह-जगह से लोग इस मनमोहक दृश्य को देखने पहुंच रहे हैं । आपको बताते चलें कि इस रिहंद डैम से ओबरा डैम जुड़ा हुआ है और जैसे-जैसे यहां का फाटक खोला जाएगा ओबरा डैम पर यहाँ का पानी पहुंचेगा और ओबरा डैम का भी फाटक वैसे वैसे खोलना पड़ेगा और पानी सोन नदी होते हुए गंगा में जाकर मिलेगा । अगर इसी तरह बारिश मध्यप्रदेश में होती रही तो और भी फाटक खुलने की संभावना जताई गई है । इस डैम से छोड़े जाने वाले पानी का प्रभाव सोन नदी वह पटना में गंगा नदी में देखने को मिलेगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment