सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत बरखोरहा गाँव मे आज रविवार को आकाशीय बिजली की चपेट मे आने से दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरखोरहा गाँव निवासनी चूलिया पत्नी प्रेमचंद यादव उम्र 35 वर्ष व सीमा देवी पत्नी देवशरण यादव उम्र 36 वर्ष दोनो धान के खेत मे से घास निकाल रहे थे कि अचानक बारिश के दौरान तेज गरज चमक के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट मे आने से दोनों महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई। आनन फानन मे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बरखोरहा सुरजमन यादव के द्वारा इलाज हेतु अपने निजी बोलेरो वाहन से दोनों घायल महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पर भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज चल रहा है।

